प्रतापगढ़: भाजपा की प्रचंड जीत पर बाबागंज में जश्न, पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर मनाया गया
तीन राज्यों में भाजपा की भारी जीत पर सोमवार शाम 4 बजे भाजपा युवा मोर्चा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर खुशी जताई। अंशुमान सिंह ने इसे मोदी सरकार की नीतियों और सुशासन की जीत बताया। इस दौरान नीतीश श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर जीत के उत्सव में शामिल हुए।