गाज़ियाबाद: लोनी थाना पुलिस टीम ने चोरी के मामले में फरार 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुए 3 चोरी के मोबाइल
थाना लोनी पुलिस टीम ने चोरी के मामले में फरार चल रहे सुरेंद्र और दिलशाद नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे चेकिंग के दौरान अमन गार्डन कट से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से चोरी के 3 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।