गाज़ियाबाद: मोदीनगर में घर के बाहर खड़ी कार में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने समय रहते पाया काबू
गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र स्थित हरमुखपूरी में घर के बाहर खड़ी एक वैगनआर कार में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने हौज लाइन बिछाकर आग को बुझाने का प्रयास किया। लिहाजा, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।