गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में सपा अध्यक्ष की बैठक में हुआ बवाल, मंच पर नहीं मिली मेरठ से सपा विधायक अतुल प्रधान को जगह
गाजियाबाद की सदर सीट पर उपचुनाव होने हैं। अखिलेश यादव मंगलवार को यहां जनसभा करने पहुंचे। इससे पहले जनसभा में मेरठ के सरना से सपा विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद बैठक में जमकर बवाल हुआ। बताया जाता है कि वह मंच पर बैठने जा रहे थे। सुरक्षा में तैनात पुलिस वालों ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए अतुल प्रधान को वापस जाने को कहा।