बक्सर: मुख्यमंत्री के बक्सर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, 23 मई को शहर में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Buxar, Buxar | May 22, 2026 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित बक्सर दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आगामी 23 मई को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर में युद्धस्तर पर तैयारियां जारी हैं। ऐतिहासिक किला मैदान में हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए हेलीपैड का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है।