बबेरू: फुफन्दी गांव में सनसनी, नशे में धुत चचेरे भाई ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, भाई को मारी गोली, मेडिकल कॉलेज किया रिफर
Baberu, Banda | Aug 25, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फुफन्दी गांव मे सोमवार की रात लगभग 10 बजे नशे की हालत मे इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनी खेज घटना सामने आई है। नशे की हालत में एक चचेरे भाई ने अपने ही भाई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों के द्वारा सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर ने उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.पुलिस जाँच मे जुटी.