रामनगर थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव से बाइक चोरी कर फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरिओम साकेत और राजकरण साकेत निवासी मिरगौती के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अमिलिया गांव निवासी कृष्ण बहादुर सिंह ने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी की थी तभी इन चोरों ने बाइक चोरी कर ली थी और मौके से फरार हो गए थे