बहादुरपुर: ग्राम मढी खुर्द निवासी 22 वर्षीय युवक पर डंडे से हमला, जान से मारने की धमकी दी
जानकारी अनुसार बहादुरपुर थाने में ग्राम मढी खुर्द निवासी 22 वर्षीय सौरभ पिता जगदीश यादव ने शनिवार की शाम रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज दोपहर में उसके साथ ग्राम के शिव सिंह उर्फ सेठू यादव पिता कप्तान यादव ने गांव के सरकारी स्कूल के पास लात घुसों व डंडा से मारपीट की,जान से मारने की धमकी दी एवं अश्लील गालियां दी। बहादुरपुर थाने में मामला दर्ज कर किया गया है।