बहादुरपुर: करीला मेले की व्यवस्थाओं पर चर्चा के लिए करीला धाम में बैठक आयोजित
बहादुरपुर की ग्राम पंचायत जसैया के ग्राम कानीखेडा में मां जानकी करीला धाम में रंगपंचमी पर 18 मार्च से 20 मार्च 2025 तक लगने वाले तीन दिवसीय वार्षिक मेला की व्यवस्थाओं के संबंध में गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में अशोकनगर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी और भी बेहतर व्यवस्थाएं हों यह सुनिश्चित किया जाए।