बहादुरपुर: ग्राम पाटन से मोटरसाइकिल चोरी, बहादुरपुर थाने में मामला दर्ज
मिली जानकारी अनुसार बहादुरपुर थाने में 36 वर्षीय निरन पुत्र लालाराम रजक ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराई की 14 जनवरी को ग्राम पाटन से अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक एम 67 एम एच 9331 हीरो एचएफ डीलक्स कीमती करीब 55 हजार रुपए की चोरी कर ले गया है। बहादुरपुर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।