बहादुरपुर: ग्राम हारुखेड़ी से पानी की मोटर चोरी, बहादुरपुर थाने में मामला दर्ज
जानकारी अनुसार बहादुरपुर थाने में ग्राम हारूखेड़ी निवासी 39 वर्षीय सोनू सिंह तोमर पुत्र वासुदेव सिंह ने शुक्रवार की शाम रिपोर्ट दर्ज कराई की 21-22 जनवरी की दरमियानी रात ग्राम हारुखेड़ी में उसके घर के पीछे नदी से अज्ञात चोर 28 हजार कीमत की पानी की मोटर चोरी कर ले गया है। बहादुरपुर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।