बहादुरपुर: अथाईखेड़ा में साइबर सुरक्षा अभियान: बहादुरपुर पुलिस ने स्कूलों में छात्रों को किया जागरूक
साइबर अपराध से बचाव हेतु सावधानियां एवं साइबर अपराध को कैसे रोक सकते हैं के बारे में बहादुरपुर थाना पुलिस द्वारा सोमवार को कस्बा अथाईखेड़ा के पी.एम.श्री शा. उ. माध्यमिक विद्यालय में थाना प्रभारी अरविंद कछुवाह, एएसआई विनोद तिवारी, एएसआई बरुआ जी आदि के द्वारा छात्रों को जानकारी प्रदान की गई एवं ज्योति ज्ञान मंदिर विद्यालय, उत्सवी विद्यालय में जानकारी दी गई।