छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : ABVP का प्रदर्शन आरोपी कर्मचारी बर्खास्त
@followers @top fans Government of Rajasthan News 24 Udaipur
#mlsu #udaipur #viralpost #nonfollowers #security
उदयपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) उदयपुर महानगर ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संगठक महाविद्यालय वाणिज्य महाविद्यालय की छात्राओं को आपत्तिजनक संदेश भेजने, अनुचित व्यवहार करने एवं मानसिक रूप से परेशान करने के मामले में संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध विरोध-प्रदर्शन कर अधिष्ठाता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई करने और दोषी कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है।
अभाविप चित्तौड़ प्रान्त सहमंत्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य करती है और पिछले चार महीनों से महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा एक कर्मचारी के अनुचित व्यवहार, आपत्तिजनक संदेश भेजने एवं विभिन्न माध्यमों से परेशान किए जाने संबंधी शिकायतें सामने आई और छात्राओं द्वारा की गई शिकायतों की जानकारी महाविद्यालय प्रशासन को होने के बावजूद समय रहते कोई ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े इतने संवेदनशील मामले में चार महीनों तक कार्रवाई नहीं होना गंभीर एवं चिंताजनक है।
इकाई अध्यक्ष प्रवीण टाक ने कहा कि ऐसे मामलों में देरी से छात्राओं की सुरक्षा के प्रति प्रशासन की गंभीरता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है, चार महीनों तक शिकायतों की जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई? शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध समय रहते कार्रवाई की जानी चाहिए थी।
महानगर मंत्री कोमल वैष्णव ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा एवं सम्मान सर्वोपरि है। महाविद्यालय परिसर में किसी भी छात्रा को भय अथवा असुरक्षा के वातावरण में शिक्षा ग्रहण करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। ऐसे गंभीर मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी अन्य छात्रा के साथ इस प्रकार की घटना न हो, यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा शिकायतों की अनदेखी की गई है अथवा कार्रवाई में जानबूझकर देरी की गई है, तो उनकी जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए।
इसी मामले को लेकर आज अभाविप ने विरोध-प्रदर्शन कर अधिष्ठाता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि छात्राओं को आपत्तिजनक संदेश भेजने एवं अनुचित व्यवहार करने वाले संबंधित कर्मचारी को तत्काल सेवा से बर्खास्त किया गया।
साथ ही, संबंधित कर्मचारी के महाविद्यालय में किए गए कार्यों तथा आवश्यकता होने पर उसके प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों की भी स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई।
ज्ञापन के दौरान त्रिभुवन सिंह राठौड़ , रुद्र प्रताप सोनी , पार्थ दीक्षित, अजय सिंह सोलंकी, करण मोजावत, करण रेगर , संजय आचार्य, विकास चौधरी, पीयूष झाला, मयकं डांगी, हर्ष राजानी , सूरज सुखवाल आदि उपस्थित रहे।
Girwa, Udaipur | Aug 25, 2026