बीकानेर: मीना नर्सिंग होम के पास हुई फायरिंग में एक घायल को ट्रॉमा सेंटर लाया गया, इलाज जारी
कोटगेट थाना क्षेत्र के मीना नर्सिंग होम के पास फायरिंग होने की घटना सामने आई है। घटना मंगलवार दोपहर 4 से 4.30 बजे के बीच है। घटना में 23 वर्षीय युवक सोहेल को गोली लगी जिसे पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया,जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कोटगेट थाना अधिकारी मनोज शर्मा ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए है। और छानबीन शुरू कर दी।