रानी: रानी में डुठारिया के ग्रामीणों का प्रदर्शन, इटन्दरा मेडतियान में विलय का विरोध, बोले- रास्ता सुनसान, लोगों को रहेगा खतरा
रानी पंचायत समिति के डुठारिया गांव के निवासियों ने शुक्रवार शाम 4.30 बजे इटन्दरा मेडतियान ग्राम पंचायत में अपने गांव के विलय का विरोध किया है। ग्रामीणों ने एसडीएम और विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया-डुठारिया गांव पहले भादरलाऊ पंचायत का हिस्सा था। नए पुनर्गठन में इसे इटन्दरा मेडतियान पंचायत में शामिल किया जा रहा है।