रानी: रानी मे रेल्वे स्टेशन पर भारत-पाक तनाव को देखते हुए आरपीएफ सीआई ने मार्कडिल पर बैठक ली, दिए दिशा निर्देश
रानी मे मंगलवार शाम 5 बजे रेलवे स्टेशन पर स्थित हॉल मे भारत पाकिस्तान के बढते तनाव को देखते हुए रेल्वे सुरक्षा बल के सीआई खुमाराम जाट ने प्रमुख लोगो के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक रेल्वे स्टेशन पर ली । जिसमे बताया कि इन दिनों विशेष सतर्कता रखनी है। एवं शोशल मिडीया पर विशेष निगरानी रखना एवं अफवाहों पर ध्यान नहीं देना एवं अफवाहों को कैसे रोकना उसके बारे मे बताया।