कायमगंज: शमशाबाद क्षेत्र में गंगा कटान से कई मकान नदी में समाए, गांव कटरी तौफीक में एक मकान का गंगा में समाने का वीडियो आया सामने
गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कटान तेज हो गया है।एक मकान गंगा नदी में समा गया है जिसका वीडियो भी सामने आया है प्रशासन ने शमशाबाद के प्रभावित गांवों में राहत और सहायता कार्यों में तेजी ला दी है। लेखपाल और कानूनगो की टीमें मौके पर पहुंचकर लगातार प्रभावित परिवारों की सूची तैयार कर रही हैं,ताकि उन्हें समय पर मुआवजा और पुनर्वास मिल सके