सिवनी के पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित वृद्धाश्रम में आयुष विभाग द्वारा समग्र कल्याण एवं योग कार्यक्रम के अंतर्गत “गतिज एवं मानसिक सुधार कार्यक्रम” आयोजित किया गया। गुरुवार को कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, योग, आयुर्वेद एवं आहार कार्यशाला का आयोजन किया गया।