देवगढ़ के खुलावली साला गांव में मिला वयस्क मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा
मुरैना। जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खुलावली साला चौकी के पास रात्रि में एक वयस्क मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
जानकारी के अनुसार, 18 और 19 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात वन मंडल अधिकारी के निर्देशन में वन विभाग की टीम रात करीब 12:30 बजे से सुबह 4 बजे तक मौके पर मौजूद रही। टीम ने ग्राम खुलावली साला चौकी के पास पहुंचे वयस्क मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को चंबल नदी के राजघाट क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीम की सतर्कता से मगरमच्छ को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में पहुंचाया गया।
#मुरैना #morena #मगरमच्छ