मुरैना शहर में खुलेआम दौड़ रहीं रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, कार्रवाई पर उठे सवाल!
मुरैना। शहर में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खुलेआम दौड़ने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो आज सुबह श्मशान घाट के पीछे, बाली रोड जौरी का है।
वीडियो सामने आने के बाद शहर में अवैध रेत परिवहन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और रेत से भरे वाहनों की आवाजाही पर अंकुश लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
सवाल यह है कि अगर शहर में खुलेआम रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ रही हैं, तो जिम्मेदार विभागों की निगरानी कहां है?
#मुरैना #morena #रेत #चंबल