मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में चरथावल-बिरालसी मार्ग पर बुधवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में शामली के कराना थाना क्षेत्र के मोहल्ला आलकला निवासी मतलुब मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया गया कि मतलुब मिस्त्री अपनी पत्नी के साथ नगला राई में एक परिचित का हालचाल जानने जा रहे थे। इसी दौरान बिरालसी के पास ईंट भट्ठे के नजदीक सामने से आ रही बाइक से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी चरथावल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट: अनिल पुंडीर | NHP भारत NEWS, चरथावल, मुजफ्फरनगर
.
.
.
.
#Muzaffarnagar #Charthawal #Biralasi #RoadAccident #BikeAccident
Fatehabad, Agra | Aug 27, 2026