बीना: ग्राम नेहरोन में शासकीय भूमि पर दुकान को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया
Bina, Sagar | Jan 31, 2026 नरेंद्र सिंह एवं सीताराम के परिवार में शासकीय जमीन में बनी किराने की दुकान को लेकर विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी एवं लोहे की राड से हमला कर दिया।जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।घायलों को पुलिस की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया।