जैतपुर: अमलाई ओसीएम खदान में धू-धू कर जला RKTC का हाइवा, चालक ने कूदकर बचाई जान
धनपुरी थाना क्षेत्र की अमलाई ओसीएम कोयला खदान में SECL से अनुबंधित कंपनी RKTC का हाइवा अचानक आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया। चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। घटना के बाद कंपनी के अन्य वाहनों की फिटनेस और तकनीकी सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।वीडीओ