सलोन: रंगौती बैरामपुर गांव में जमीनी विवाद के दौरान दबंगों ने की मारपीट, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
17:2:2026 को 9:00 सुबह जानकारी हुई की जमीनी विवाद में सलोन कोतवाली क्षेत्र के रंगौती बैरामपुर निवासी लल्लन वर्मा ने आरोप लगाया कि उनके गांव के ही रहने वाले पड़ोसी व उनके साथ तीन अन्य लोगों ने उनके परिजनों के साथ मारपीट की। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही पीड़ित ने सलोन कोतवाली पुलिस को एक लिखित शिकायती पत्र दिया है। पुलिस जांच में जुटी।