गरोठ: चोरों ने सुने मकान को बनाया निशाना, ताला तोड़कर लाखों की चोरी की
गरोठ में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां लक्ष्मी पंजाबी मैडम के सूने मकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। जानकारी के अनुसार, परिवार इंदौर घूमने और दुकान की खरीदारी के लिए गया हुआ था। इसी दौरान घर खाली होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।