जनदर्शन में कलेक्टर श्री बीएस उइके ने सुनी नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के शहरी, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की शिकायतों एवं मांगों पर कलेक्टर श्री बीएस उइके ने संवेदनशीलता के साथ सुनवाई की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों का नियमानुसार, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत एवं सुविधा मिल सके।
#JanDarshan #Gariyaband #CollectorBSUike #GoodGovernance #PublicService