रक्षाबंधन के मद्देनजर जिले में ‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत 23 अगस्त तक खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
मिल्क स्वीट्स, कन्फेक्शनरी, मिठाई दुकानों, होटल-रेस्टोरेंट, नमकीन विक्रेताओं एवं स्ट्रीट फूड इकाइयों की सघन जांच की जाएगी।
स्वच्छता, गुणवत्ता एवं खाद्य पदार्थों की सही लेबलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मिलावटी, अमानक, मिथ्याछाप अथवा असुरक्षित खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
रक्षाबंधन पर मिठास हो सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण।
#RakshaBandhan #FoodSafety #Gariyaband #FoodSafetyCampaign #SafeFood