सिद्धमुख: नशामुक्ति केंद्र धानोठी से भागे 40 लोग, किसानों ने चोर समझकर पीटा, #वीडियो वायरल
Sidhmukh, Churu | Aug 26, 2026 धानोठी तिराहे पर संचालित एक नशामुक्ति केंद्र से करीब 40 लोगों के अचानक भाग निकलने के सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है।आरोप है कि ये सभी लोग नशामुक्ति केंद्र में अवैध तरीके से अमानवीय अत्याचार के खिलाफ लामबंद होकर बुधवार सुबह बगावत करते हुए बाहर निकलने की हिम्मत जुटाकर आजादी के नारे लगाते हुए नशामुक्ति केंद्र से भाग निकले।कुछ को पकड़ कर पुनः केंद्र में डाल दिया।