Public App Logo
उत्तरप्रदेश बागपत खबर:- यूपी के बागपत में दो दोस्तों की महंत ने ह*त्या कर दी। दोनों के श*व मंदिर परिसर में ही दफना दिए। किसी को शक न हो, इसलिए ऊपर से टाइल्स (सीमेंटेड ईंट) लगवा दीं। 19 दिन बाद इसका खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने गुरुवार तड़के 3 बजे दोनों के श*व बरामद किए। पुलिस पहुंचने से पहले ही मंदिर का महंत भाग गया था। उसके शिष्यों ने गुनाह कबूल किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गड्ढा खोदा तो दोस्तों अंकित (25) और इसरार (32) के सड़े हुए श*व मिले। अंकित दिव्यांग था। कपड़े-घड़ी से दोनों की पहचान हुई। पुलिस ने महंत के दोनों शिष्यों को हिरासत में ले लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि अंकित की बहन का महंत से अफेयर था। अंकित अपने दोस्त इसरार को लेकर 25 जुलाई को उसे समझाने गया था। वहां विवाद बढ़ा तो महंत ने दोनों की ह*त्या कर दी और अपने शिष्यों के साथ दोनों के श*व मंदिर के पीछे दफना दिए। मामला जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर चांदीनगर थाना क्षेत्र के सिगोली तगा गांव का - Faridabad News