चूरू: एनएच-52 ऊंटवालिया चौराहा के पास से गिरफ्तार डोडा पोस्त तस्करों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
Churu, Churu | Feb 11, 2025 चूरू के एनएच 52 ऊंटवालिया चौराहा के पास से ट्रक में डोडा पोस्त की तस्करी करते गिरफ्तार 2 आरोपियों को दूधवाखारा पुलिस ने रिमांड अवधि पूरा होने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से दोनो को जेल भिजवा दिया गया है। दूधवाखारा थाने के हैड कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने मंगलवार सुबह बताया कि ट्रक में डोडा पोस्त की तस्करी करते पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।