बक्सर: जिले में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग मामलों में 11 अभियुक्त को गिरफ्तार, 52500 वसूला जुर्माना
Buxar, Buxar | Jun 16, 2024 अपराध नियंत्रण को लेकर जिले के विभिन्न थानों के पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस को सफलता भी मिल रही है। पुलिस ने पिछले 24 घंटे में छापेमारी कर 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार वारंट में गिरफ्तारी 1, लुट कांड में 2, शराब के सेवन में 2, शराब बरामदगी में 6 अभियुक्त को जेल भेजा है।