बक्सर: खनन पदाधिकारी पर हमला करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 16, 2024 बीते 11 जून को खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार पर हमला करने वाले अभियुक्त में शामिल दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने 6 नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राप्त हुई दर्ज कराई है. इसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है. जो अन्य अभियुक्त फरार हैं उनमें अनिल सिंह, कमलेश सिंह, इबरार खान उर्फ नेता जी, रिंकू खान एवं अन्य अज्ञात शामिल हैं.