बक्सर: गंगा दशहरा के अवसर बक्सर में गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु, लाखो श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Buxar, Buxar | Jun 16, 2024 ज्येष्ठ माह में गंगा दशहरा पर बक्सर का प्रमुख घाट रामरेखा घाट के आलावे विभिन्न घाटों पर गंगा में स्नान को लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है। जहां लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। रविवार को भोर से ही गंगा तट श्रद्धालुओं से खचाखच भर हुआ है। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दिया।