बक्सर: निक्षय पोषण योजना में हुआ बदलाव, नोटिफिकेशन जारी होते ही टीबी मरीजों के खातों में आएगी ₹1500 की राशि: सिविल सर्जन
Buxar, Buxar | Jun 16, 2024 जिले के टीबी के इलाजरत मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब तक जितने मरीजों का निक्षय पोषण योजना की राशि का भुगतान नहीं हुआ है, उनके खाते में राशि हस्तांतरित की जाने लगी है। साथ ही, इसको लेकर सिविल सर्जन डॉ सुरेश चंद्र सिन्हा ने सभी बैकलॉग को खत्म करने का निर्देश दिया है। ताकि जिले में इलाजरत सभी टीबी मरीजों को जल्द से जल्द निक्षय पोषण की राशि मिल सके।