लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा लालगंज नहर, त्रिनेत्र तालाब घाट सहित सासाराम के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने घाटों की स्थिति, साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने का निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम को सभी छठ घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने तथा पहुंच मार्गों से कचरा एवं अनुपयोगी सामग्री हटाने को कहा। साथ ही, पूजा के दौरान भी नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अंचल अधिकारी, सासाराम को नहरों एवं अन्य संवेदनशील घाटों पर गहरे जल वाले तथा खतरनाक स्थलों की पहचान कर पर्याप्त बैरिकेडिंग कराने, आवश्यक चेतावनी संकेतक लगाने एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। उन्होंने घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों को सुगम बनाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने तथा संभावित भीड़ को देखते हुए प्रभावी भीड़ प्रबंधन एवं आपातकालीन सहायता की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निरीक्षण में सामने आई कमियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर दूर करने का निर्देश दिए।
#IPRD
#BiharGovernment
#ChhathParv
#PublicService
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 29, 2026