जिला पदाधिकारी, रोहतास के निर्देशानुसार आज दिनांक 27.10.2026 को मल्टीपर्पस हॉल, फजलगंज, सासाराम में जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त रोहतास सुश्री आकांक्षा आनंद, जिला शिक्षा पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, जिला विकास पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी एवं निदेशक एनईपी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
🎭 जिला प्रशासन एवं कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित युवा उत्सव में कविता लेखन, समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, चित्रकला एवं नुक्कड़ नाटक सहित पाँच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें जिले के लगभग 150 युवा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
🌟 प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रोहतास जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जाएगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा उन्हें राज्य स्तर पर पहचान दिलाना है।
🤝 कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सहयोग से प्रतियोगिताओं का संचालन एवं प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां व्यवस्थित रूप से संपन्न कराई गईं।
🎯 जिला प्रशासन, रोहतास द्वारा युवाओं की कलात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजनों को महत्वपूर्ण पहल के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है।
#IPRD
#BiharGovernment
#PublicService
#YouthPower
#CMSamrat
#samratchoudhary
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 29, 2026