सुल्तानगंज: करमा-धरमा की तैयारी मातम में बदली, बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से छह मासूमों की मौत
सुल्तानगंज। घर में पर्व की तैयारी थी, बच्चे करमा-धरमा को लेकर उत्साहित थे। झुर और कुस लेने निकले मासूमों को क्या पता था कि कुछ ही देर में खुशियां मातम में बदल जाएंगी। सुल्तानगंज प्रखंड के भीरखुद पंचायत के तरैटा गांव स्थित चौकी बहियार में बाढ़ के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से छह बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। ब