घाटमपुर: सूखापुर गाँव में खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने डसा, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया
सूखापुर गाँव निवासी नंदलाल का 32 वर्षीय पुत्र अनिल खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान खेत में छिपे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तथा गंभीर हालत में युवक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।