उत्तराखंडी टोपी पहन खेत में उतरे शिवराज:पंतनगर में धान की रोपाई की, बोले- नई टेक्नोलॉजी बढ़ाएगी किसानों की इनकम
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर पहुंचे। पंतनगर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान सीधे गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पहाड़ी टोपी पहनकर खेत में उतरकर धान की रोपाई की और किसानों के साथ खेती भी की।
#followerseveryone #highlightseveryonefollowers #हल्द्वानी #UttarakhandNews #BreakingNews #BreakingNewsUK