बानसूर: हरसौरा में विद्यालयों में ‘एंटी वेनम 2.0’ अभियान चलाया गया, नशामुक्ति का संदेश दिया गया
Bansur, Alwar | Apr 30, 2026 हरसौरा थाना पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र के विद्यालयों में “एंटी वेनम 2.0” अभियान चलाकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरसौरा और हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में साइबर अपराधों से बचाव और यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई।