मध्य प्रदेश के मऊगंज की रहने वाली नीट छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने जान दे दी थी। आकांक्षा के परिजन नागपुर में रहते हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने उनके परिजनों से मुलाकात की है। साथ ही सरकार से एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की है। आकांक्षा ने नागपुर में ही जान दे दी थी।
आकांक्षा ने परीक्षा रद्द होने के बाद कथित तौर पर दोबारा परीक्षा देने के दबाव और अवसाद के कारण पिछले महीने आत्महत्या कर ली थी। पिछले महीने नीट (यूजी) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही सीजेपी द्वारा आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दीपके नागपुर आए थे। प्रदर्शन से पहले उन्होंने नागपुर शहर के पांढराबोडी क्षेत्र स्थित आकांक्षा के घर जाकर उसके माता-पिता से मुलाकात की।
#MadhyaPradesh #AbhijeetDIpke
Korba, Korba | Jun 19, 2026