बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह आखिरी बार 2019 में किसी फिल्म में नजर आए थे। फिल्मों में सक्रिय न होने के बावजूद गोविंदा अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले कुछ समय से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। यहां तक कि उनकी पत्नी सुनीता आहुजा से तलाक की खबरें भी सामने आई थीं। वहीं हाल ही में सुनीता ने दावा किया था कि गोविंदा का एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि वह लड़की गोविंदा से नहीं, बल्कि उनके पैसों से प्यार करती है। इसके अलावा भी सुनीता ने गोविंदा को लेकर कई बयान दिए हैं।
अपने बयानों की वजह से सुनीता आहुजा लंबे समय से चर्चा में बनी हुई हैं। उनके बयानों के कारण गोविंदा भी लगातार सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, इन बयानों के चलते लोग दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें करते हैं। कई लोगों का मानना है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। समय-समय पर मीडिया में उन
Korba, Korba | Jun 19, 2026