सुनील शेट्टी एक समय बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में से एक थे। वे अपनी जबरदस्त एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अब वे 64 साल के हो चुके हैं, लेकिन इस उम्र में भी फिल्मों में सक्रिय हैं। आज भी वे कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाते नजर आते हैं। इन दिनों वे वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वे अक्षय कुमार, अरशद वारसी और कई अन्य कलाकारों के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 26 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इसी बीच सुनील शेट्टी ने एक बड़ा खुलासा किया है।
हाल ही में सुनील शेट्टी ने बताया कि किसी भी फिल्म की रिलीज के समय वे तनाव और घबराहट महसूस करते हैं। एएनआई से बातचीत में बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी ने कहा, "फिल्म की सफलता काफी हद तक उसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर निर्भर करती है। इंडस्ट्री में सब कुछ इसी से जुड़ा होता है। फिल्म इंडस्ट्री में कुछ भी स्थायी नहीं है। एक शुक्
Korba, Korba | Jun 19, 2026