चाईबासा: 25 जुलाई को चाईबासा में होगी झारखण्ड आंदोलनकारियों की श्रद्धांजलि सभा, कई दिग्गज होंगे शामिल
झारखण्ड आंदोलनकारी सिंहभूम के तत्वावधान में आगामी 25 जुलाई को सुबह 11:00 बजे रविन्द्र भवन, चाईबासा में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में झारखण्ड आंदोलन से जुड़े कई वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित आंदोलनकारी शामिल होकर दिवंगत साथियों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। झारखण्ड आंदोलनकारी सिंहभूम के केंद्रीय प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने जानकारी दी है।