लालगंज: लालगंज में प्रधानाचार्य और शिक्षक के बीच गाली-गलौज और विवाद का मामला, दोनों पक्षों ने कोतवाली पर दी तहरीर
आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली अंतर्गत लालगंज बाजार स्थित श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज परिसर में शिक्षक एवं प्रधानाचार्य की ऑफिस के सामने गाली गलौज एवं विवाद का मामला सामने आया । आरोप है कि शिक्षक ने प्रभारी प्रधानाचार्य को अपशब्द का प्रयोग करते हुए विद्यालय के कार्य को कुछ देर के लिए बंद करा दिया । जामवंत निषाद विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं ।