तरबगंज: तरबगंज विधायक प्रेमनारायन पांडेय ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्रियों व ऊर्जामंत्री से मुलाकात की, विकास व बिजली समस्या पर चर्चा
तरबगंज विधायक प्रेमनारायन पांडेय मंगलवार को लखनऊ में उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक से मिलने के बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास व बिजली समस्या पर चर्चा की। विधायक प्रतिनिधि अनुज शुक्ल ने मंगलवार शाम 5बजे बताया कि माननीय विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सभी ने सहयोग का आश्वासन दिया।