तरबगंज: नवाबगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर सरयू पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
नवाबगंज थानाक्षेत्र के सरयू पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में तीस वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस शव के शिनाख्त में लगी रही।गोरखपुर लखनऊ हाइवे के सरयू पुल के नीचे महेशपुर गांव के पास सोमवार को शव मिलने से खलबली मच गयी।पुलिस चौकी सरयू घाट प्रभारी संजीव सिंह ने सोमवार शाम 4 बजे बताया मृतक के पास मिले मोबाइल से युवक की शिनाख्त की कोशिश है।