तरबगंज: नवाबगंज थानाक्षेत्र के सिरसा में आसमानी बिजली गिरते देख महिला हुई अचेत, गांव के बाहर घूर में लगी आग से लोग सहमें
नवाबगंज थानाक्षेत्र के सिरसा गांव में रविवार सुबह तेज हवा व पानी बरसने के दौरान तेज आवाज के साथ गिरी आसमानी बिजली गिरती देख शौच के लिए गयी महिला अचेत हो गयी जिसे परिजन उठाकर घर लाये। जो काफी देर बाद होश में आयी। वहीं बिजली गोबर के घूर पर गिरने से उसमें आग लग गयी। बिजली की चमक इतनी तेज थी कि लोगों की आंखे चौंधिया गयीं।