तरबगंज: वजीरगंज के दो अलग-अलग स्थानों पर आसमानी बिजली गिरने से गिरा घर, भैंसे की हुई मौत
वजीरगंज क्षेत्र में सोमवार भोर से गरज चमक के साथ हुई तेज बरसात में बिजली गिरने से महोलिया में मोहम्मद हुसैन पुत्र रज्जब के भैंसे की मौत हो गयी जबकि भटपुरवा निवासी मैनुद्दीन पुत्र गफ्फार के घर पर बिजली गिरने से छत गिर गयी गनीमत रही कि बिजली गिरने के दौरान परिवार के सभी सदस्य बाहर टीन शेड में जिससे सभी बालबाल बच गए।लेखपाल हीरामणि मिश्र ने जानकारी दी।