तरबगंज: नवाबगंज कस्बे से गैरसमुदाय की दो सगी बहनों ने ₹40 हजार व जेवर लेकर फरार, एक बहन बरामद, दूसरी की तलाश जारी
नवाबगंज कस्बा निवासी गैर समुदाय के दो सगे भाइयों के साथ 40हजार रुपये व सोने चांदी के जेवरात के साथ फरार दो नाबालिग सगी बहनों में से एक को पुलिस ने बरामद कर लिया। कस्बे के एक मोहल्ला निवासिनी दो नाबालिग बहनों के अपहरण के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने रविवार शाम 4 बजे बताया किअपहृत 14 वर्षीय किशोरी को बरामद कर लिया।